सेवा, श्रद्धा और संवाद – यही है ई-रेडियो

Culture

ई-रेडियो इंडिया ने पूरे किए 8 वर्ष, स्व. श्रीमती अनारा देवी की स्मृति में पहली मासिक अन्न सेवा का आयोजन

Meerut — ई-रेडियो इंडिया ने अपनी सकारात्मक पत्रकारिता की यात्रा के सफल आठ वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर संस्थापक व संपादक त्रिनाथ मिश्र ने अपनी मां स्व. श्रीमती अनारा देवी की पुण्य स्मृति में एक विशेष मासिक अन्न सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आर्य नगर स्थित कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां शहर के साहित्यकारों, पत्रकारों, सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम में श्रद्धा और सेवा की झलक

सैकड़ों आम नागरिकों और अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा भाव के इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में त्रिनाथ मिश्र ने भावुक होकर कहा कि, “यह सेवा मेरी मां की स्मृति को समर्पित है और यह हर महीने निरंतर जारी रहेगा।”

कार्यक्रम में शामिल हुईं ये प्रमुख हस्तियाँ

इस अन्न सेवा कार्यक्रम में शहर की प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही:

  • वरिष्ठ पत्रकार: रवि शर्मा, नरेश उपाध्याय, डॉ. रविन्द्र राणा
  • साहित्यकार: ईश्वर चंद गंभीर, सुलक्षणा अंजुम, सुदेश यादव जख्मी
  • सामाजिक कार्यकर्ता व योगाचार्य: डॉ. नवजोत सिद्धू
  • मीडिया संगठन प्रतिनिधि: महेश शर्मा (अध्यक्ष, AIMSA), मनमोहन भल्ला (उपाध्यक्ष)
  • बॉलीवुड अभिनेता: गिरीश थापर
  • राजनीतिक प्रतिनिधि: कमल दत्त शर्मा (वरिष्ठ भाजपा नेता), विनीत अग्रवाल शारदा (प्रदेश संयोजक, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ)

ओशो प्रेमियों की आध्यात्मिक उपस्थिति

कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया ओशो संप्रदाय के अनुयायियों ने। स्वामी नीरव असीम, स्वामी आत्मो कामरान, स्वामी रवि रस्तोगी, मा अंशू जैसे ध्यान साधकों की उपस्थिति ने आयोजन को ध्यान और ऊर्जा से भर दिया।

राजनीतिक और सामाजिक सरोकारों को जोड़ता है ई-रेडियो इंडिया

वरिष्ठ भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने कहा, “इस तरह के आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। पत्रकारिता और समाज सेवा का यह समन्वय बेहद प्रेरणादायक है।”

विनीत अग्रवाल शारदा ने ई-रेडियो इंडिया की पत्रकारिता को “सामाजिक दायित्वों से जुड़ी सशक्त पत्रकारिता” बताया।

ई-रेडियो इंडिया की उपलब्धियाँ

  • 8 वर्षों की सकारात्मक पत्रकारिता
  • जनता और सरकार के बीच डिजिटल संवाद सेतु
  • समाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *