सरधना के मिलक गांव के लोगों ने उठाई अलग ग्राम पंचायत की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा प्रार्थना पत्र

Interview

मेरठ, 9 जून 2025:
सरधना तहसील के अंतर्गत ग्राम मिलक के ग्रामीणों ने आज समाधान दिवस में एक महत्त्वपूर्ण मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई। गांववासियों ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी सरधना के माध्यम से भेजा है, जिसमें उन्होंने अपने गांव को टेहरकी ग्राम से अलग करके स्वतंत्र राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम मिलक की जनसंख्या लगभग 1500 है और गांव से टेहरकी की दूरी करीब 3 किलोमीटर है। यह पूरा रास्ता घने जंगलों से होकर गुजरता है, जिससे गांव की बहू-बेटियों सहित सभी ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से गुजरते वक्त हमेशा भय और असुरक्षा की भावना बनी रहती है।

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि ग्राम मिलक को स्वतंत्र राजस्व ग्राम घोषित कर दिया जाए तो ग्राम का सर्वांगीण विकास संभव होगा और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंच सकेगा।

इस अवसर पर गांव के प्रमुख नागरिक ठा. कमल सिंह चौहान, अनंगपाल सिंह, एडवोकेट प्रदीप कुमार, योगेश कुमार सैनी, विनोद कुमार सैनी, अमित कुमार सैनी, रहीश, सलीम खान, बिजेंद्र नायक, सुभाष नायक सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों की यह मांग अब प्रशासन के पाले में है और देखने वाली बात होगी कि सरकार इस संवेदनशील मामले पर कितनी शीघ्रता और गंभीरता से कार्रवाई करती है।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *