अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंसल कोर्टयार्ड में गूंजा — एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य का संदेश


Meerut Adda

Dr. Ravindra Rana/ Rajesh Sharma

मेरठ। एनएच-58 स्थित अंसल कोर्टयार्ड सोसायटी में 21 June 2025 , शुक्रवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अमर उजाला समाचार पत्र के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासी शामिल हुए।


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:15 बजे हुई, जहाँ योग प्रशिक्षक मेधा शर्मा (राज्य पदक विजेता, योगासन भारत निर्णायक मंडल सदस्य) ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योग मुद्राएं और प्राणायाम सिखाए।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. रविंद्र राणा ने योग के ऐतिहासिक और वैश्विक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा,
“वर्ष 2015 में भारत ने दिल्ली में 84 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में योग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस बार की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ इस बात की पुष्टि करती है कि हम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना में विश्वास रखने वाले लोग हैं। जब तक धरती का हर जीव स्वस्थ नहीं रहेगा, तब तक मानवता अधूरी है।”


विशिष्ट अतिथि श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी, मोदीपुरम ने भी योग को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह आत्म-संयम और अनुशासन का मार्ग है, जिससे न केवल शरीर बल्कि मन भी स्वस्थ होता है।
अंसल कोर्टयार्ड सोसायटी के अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा,
“हम सब आज यह संकल्प लेते हैं कि नियमित रूप से योग को अपने जीवन में शामिल करेंगे। यह आयोजन हमारी सामूहिक चेतना को एक नई ऊर्जा देता है।”
उन्होंने अमर उजाला समाचार पत्र और सोसायटी के सभी सदस्यों का विशेष आभार प्रकट किया।

See Video:


कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को नींबू पानी, पानी और ग्लूकोन-डी उपलब्ध कराए गए।
संपूर्ण आयोजन में सोसायटी की सक्रिय भूमिका रही।

डॉ. विक्रांत राणा, लोकेन्द्र सिंह, अजय त्यागी, के. बी. सिंह, कुलदीप सिंह, पवन कुमार, सुधीर मालिक, अरुण गुप्ता, योगराज सिंह, वी. के. राय, गॉड जी, मंचन्दा जी, अग्रवाल जी, नवीन भारद्वाज, संदीप (एडवोकेट), आदि मौजूद रहे ।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *