मेरठ के वरिष्ठ पत्रकारों ने उठाई जनसमस्याओं की आवाज़, शहरी विकास पर चर्चा

Meerut Adda

मेरठ, 23 जून ।
शहर की जनसमस्याओं—जैसे सुनियोजित विकास, उच्चस्तरीय साफ-सफाई व्यवस्था, मिलावटी खाद से किसानों को हो रहा नुकसान, बिगड़ती यातायात व्यवस्था, स्वच्छ जल की उपलब्धता, सरकारी स्कूलों की दुर्दशा, नौचंदी मेले की समय पर आयोजन और पत्रकारों की कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों—पर गंभीर मंथन और समाधान के प्रयास को लेकर वरिष्ठ पत्रकारों की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।

यह बैठक रूड़की रोड स्थित शीलकुंज कॉलोनी में सोशल मीडिया एसोसिएशन (एसएमए) के संस्थापक और राष्ट्रीय महामंत्री के निवास पर आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और यूट्यूब चैनल के प्रमुख शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार श्री निर्मल गुप्ता ने की, जबकि प्रमुख रूप से सेव इंडिया चैनल के चेयरमैन राजेश शर्मा, पूर्व कार्यवाहक उपनिदेशक सूचना व वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार सुरेन्द्र शर्मा, दैनिक केसर खुशबू टाइम्स के संपादक रवि कुमार बिश्नोई, मेरठ रिपोर्ट व ताजा खबर के चेयरमैन अंकित बिश्नोई , Politicaladda.com से डॉ. रवींद्र राणा आदि पत्रकारों ने भाग लिया।

बैठक में विशेष रूप से निम्न मुद्दों पर चर्चा हुई:

सरकारी स्कूलों की गिरती स्थिति और संसाधनों की कमी
मिलावटी खाद से किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान
यातायात व्यवस्था की दुर्दशा
शहर में पीने योग्य जल की गुणवत्ता
नौचंदी मेले का समय से आयोजन सुनिश्चित करना
नए समाचार पत्रों के रजिस्ट्रेशन के लिए जिलाधिकारी की ऐप सक्रिय कराना
प्रत्येक माह अस्थायी पत्रकार समिति की बैठक अनिवार्य करना
सभी पत्रकारों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि इन सभी मुद्दों को लेकर शीघ्र ही संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों से मिलकर ठोस कार्यवाही कराई जाएगी।

बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेन्द्र शर्मा को इस संयुक्त प्रयास का संयोजक नियुक्त किया गया, ताकि आगे की प्रक्रिया संगठित व प्रभावशाली रूप से आगे बढ़ाई जा सके। इसके अतिरिक्त, महिला पत्रकारों को भी इस मुहिम से जोड़ने पर सहमति बनी।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *