PoliticalAdda.com की रिपोर्ट का असर: बूढ़पुर के दर्द को मंत्री दिनेश खटीक ने दी दवा

Politics विकास वेस्ट यूपी

Dr.Ravindra Rana/ Rajesh Sharma

Meerut. 23 June 2025


बागपत के बूढ़पुर में बहते ज़हर पर सरकार जागी, जेसीबी उतरी, टंकी चालू होने की उलटी गिनती शुरू

बागपत ज़िले के बूढ़पुर गांव की तस्वीर अब बदल रही है—और इसकी एक बड़ी वजह बनी है PoliticalAdda.com की ज़मीनी रिपोर्टिंग। जहरीले नाले से उपजी बीमारी, बंद पड़ी पानी की टंकी और प्रशासनिक उदासीनता पर जब सिलसिलेवार ख़बरें प्रकाशित हुईं, तो शासन-प्रशासन को हरकत में आना पड़ा।

जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक खुद गांव पहुंचे। गांव के लोगों ने जब अविश्वास जताया कि यहां सच में काम होगा भी या नहीं—तो मंत्री ने मुस्कराते हुए कहा:


“मेरा नाम तो सुना ही होगा… मैं जी कहता हूँ, सो करता हूँ।”


यह कहते हुए उन्होंने अपनी गाड़ी के बोनट पर हाथ मारा और सीधे अधिकारियों की ओर देखा। अब वही बात हकीकत में बदल रही है।

  • जहरीले नाले में उतरी जेसीबी मशीन
  • यमुना का पानी छोड़ा गया, ज़हर बहाने के लिए
  • ओवरहेड पानी की टंकी की मरम्मत पूरी होने को है
  • 26 जून से गांव को मिलेगा सपनों जैसा साफ पानी

ग्राम प्रधान सचिन तोमर बोले:
“PoliticalAdda.com ने गांव की आवाज़ को बाहर निकाला। अब गांव बदलता दिख रहा है।”

शिक्षक मनोज तोमर ने कहा:
“गांव में पहली बार लगा कि हमारी समस्याएं सिर्फ सुनी ही नहीं गईं, बल्कि उन पर अमल भी हो रहा है।”

गांव के निवासी सुधीर चौधरी ने कहा:
“हमने बरसों से गंदा पानी पिया है। अब पहली बार लगता है कि बच्चों के लिए हालात बदलेंगे। इस बदलाव की चिंगारी PoliticalAdda ने लगाई।”

बूढ़पुर अब वेस्ट यूपी के उन सैकड़ों गांवों की प्रेरणा बन सकता है, जो प्रदूषण, उपेक्षा और प्रशासनिक चुप्पी से घिरे हुए हैं। जब पत्रकारिता ज़मीन पर जाती है, तो व्यवस्था को भी जवाब देना पड़ता है।


Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *