दिल्ली से बागपत के लिए फिर चलेंगी डीटीसी की बसें 

विकास वेस्ट यूपी
  • सांसद राजकुमार सांगवान ने 1 मई को दिल्ली की सीएम को दिया था पत्र 

 बागपत। दिल्ली से बागपत के कई स्थानों के लिए डीटीसी बसों का संचालन फिर से शुरू होगा। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने 1 मई को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से इन स्थानाें पर बसों का संचालन फिर से शुरू कराने की मांग रखी थी। दिल्ली सरकार ने उनके इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

दिल्ली के वरिष्ठ प्रबंध यातायात देवेंद्र प्रताप सिंह ने पत्र के जरिए सांसद राजकुमार सांगवान को अवगत कराया कि वर्तमान में दिल्ली परिवहन निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की परिचालन क्षमता सीमित होते हुए भी यात्रियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली परिवहन निगम द्वारा एनसीआर रूट महाराणा प्रताप बस अड्डा (दिल्ली) से बड़ौत पर बस सेवा प्रारंभ करना प्रस्तावित है।

उक्त रूट के परिचालन हेतु परमिट, काउंटर टाइमिंग आदि से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने हेतु राज्य परिवहन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश से अनुरोध किया जा चुका है। इस रूट पर बस परिचालन के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण हो जाने पर, आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री काे दिए प्रस्ताव में सांसद राजकुमार सांगवान ने कहा था कि 

बागपत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अंतर्गत एक सघन आबादी (लगभग 15 लाख) वाला जिला है, जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मात्र 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। फिर भी बागपत जिले की जनता को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य जिलों की तुलना में पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है।

बागपत और आस पास के स्थानों से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन दिल्ली आते-जाते हैं, परंतु वर्तमान में दिल्ली परिवहन निगम की बसों की सेवा इस क्षेत्र में संचालन न होने से स्थानीय नागरिकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है तथा ऐसे में नागरिक अवैध और असुरक्षित निजी वाहनो पर निर्भर रहने को मजबूर है जिसका समाधान करना आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि 15 साल पूर्व तक बागपत से दिल्ली के मध्य दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस सेवा संचालित होती थी। परंतु किसी कारणवश इन यस सेवाओं को स्थगित कर दिया गया जिससे बागपत क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था विपरीत रूप से प्रभावित हुई है। दिल्ली परिवहन निगम की इस क्षेत्र में यस संचालन से भरपूर आय भी सृजित होगी।

दिल्ली से बागपत एवं आस-पास के प्रमुख स्थानों के मध्य पूर्व की भांति दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों, विशेष रूप से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, पत्र के साथ संलग्न प्रस्तावित यस रूट तालिका केअनुसार, करने हेतु निर्देश देने का कष्ट करने की कृपा करें।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *