बिन पानी सब सून: रहीम की चेतावनी और आज का भारत

विश्व जल दिवस पर विशेष मेहर-ए-आलमख़ान मुख्य संपादक, नर्सरी टुडे (अंग्रेज़ी मासिक), नई दिल्ली सलाहकार, सिने इंक पॉडकास्ट्स, लंदन (यू.के.) सदियों पहले प्रसिद्ध कवि अब्दुल रहीम ख़ान ए ख़ाना ने एक दोहे में जीवन और पर्यावरण की सबसे बड़ी सच्चाई को बयान कर दिया था — “रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून। पानी गये […]

Continue Reading

लोकतंत्र सेनानी जेपी हुए मौन ! 

  96 वर्ष की आयु मेंचौधरी जयपाल सिंह नौरौजपुर का निधन  चौधरी साहब की धारा का ध्रुवतारा अस्त  डॉ. रवींद्र प्रताप राणा मेरठ 22 मार्च  2026  भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के राजनीतिक शिष्य, लोकतंत्र सेनानी चौधरी जयपाल सिंह नौरौजपुर ने रविवार 8 मार्च 2026 की सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 96 वर्ष से अधिक आयु के चौधरी जयपाल सिंह का जन्म वर्ष 1930 में तत्कालीन मेरठ जिले के नौरौजपुर गुर्जर गांव में  स्वतंत्रता सेनानी और जिला बोर्ड के सदस्य चौधरी भीम सिंह के घर हुआ था। उच्च शिक्षित चौधरी जयपाल सिंह ने एम.ए. की डिग्री प्राप्त की और जीवनभर सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसेवा को अपना धर्म माना। वे किसान नेता भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के      सच्चे अनुयायी और क्षेत्र में उस धारा के सबसे मजबूत सिपाहियों में गिने जाते थे। उनके दुनिया को अलविदा कहने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया।   बागपत जिले के गांव नौरौजपुर गुर्जर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। चौधरी जयपाल सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया   गया और उनके बड़े पुत्र सतपाल सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के समय जिले भर से बड़ी संख्या में लोग नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। चौधरी जयपाल सिंह को चौधरी चरण सिंह का करीबी माना जाता था।चौधरी चरण सिंह के कहने पर उन्होंने पीसीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना और किसानों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष का जीवन अपनाया। माया त्यागी कांड के विरोध में हुए ऐतिहासिक आंदोलन में वे गंभीर रूप से घायल हुए और लंबे समय तक जेल में भी रहे। आपातकाल के दौरान भी वे आंदोलन में सक्रिय रहे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल गए। कौरवी बोली के साथ हिंदी उर्दू और अंग्रेजी पर उनकी जबरदस्त पकड़ थी। नफ़ासत और करीने से रहना उनका विशेष गुण था। सियासत में उन्होंने      अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। चौधरी चरण सिंह के जीवन और उनके दौर की सियासत के दिलचस्प किस्से वे इस उम्र में भी पूरे जोश के साथ    सुनाते थे। संबंधों को निभाने की कला उनमें अद्भुत थी। गोरा रंग, इकहरा बदन और कड़क आवाज़ उनकी पहचान थी। बात करते समय वे कहावतों, मुहावरों और किस्से कहानियों का बखूबी इस्तेमाल करते थे जिससे उनकी बातों में एक अलग ही रस आ जाता था। चौधरी जयपाल सिंह के अंतिम संस्कार के समय धर्मपाल सिंह रमाला चेयरमैन, तेजपाल सिंह पिलौना, धर्मपाल सिंह बाघू, ओमप्रकाश प्रधान, प्रोफेसर धीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे और उन्हें अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर तेजपाल […]

Continue Reading

विकास किसके लिए? मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे बनाम ट्रेन की असली कहानी!

मेरठ से प्रयागराज के बीच गंगा एक्सप्रेसवे अभी खुलना है। इसके टोल रेट सामने आते ही एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि यह रास्ता असल में किसके लिए है। आम आदमी के लिए या उन लोगों के लिए जिनकी जेब पहले से ही मजबूत है। खबर के मुताबिक मेरठ से प्रयागराज तक कार […]

Continue Reading

रैपिड रेल ‘नमो भारत’: सोशल मीडिया की सुर्खियों से आगे, उपलब्धियों का ठोस रिकॉर्ड

Dr Ravindra Rana दिल्ली–गाज़ियाबाद–मेरठ रैपिड रेल ‘नमो भारत’ को लेकर सोशल मीडिया पर भले ही अलग-अलग तरह की चर्चाएं होती रही हों, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि वर्ष 2025 नमो भारत के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। नमो भारत का संचालन कर रही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इस वर्ष कई ऐसे […]

Continue Reading

अंसल कोर्टयार्ड RWA ने लिया संकल्प – अब बनेगी नंबर वन कॉलोनी!

महिलाओं के चार दिन के सत्याग्रह ने जगाई बदलाव की लहर राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने दिलाई स्वच्छ, सुंदर और आदर्श कॉलोनी की शपथ निवासियों ने मिलकर पेंट कंपनी को सौंपा पाँच लाख का चेक मोदीपुरम (मेरठ), 20 सितम्बर 2025, शनिवार, अंसल कोर्टयार्ड कॉलोनी के निवासियों ने आज इतिहास रच दिया। कॉलोनी की जर्जर […]

Continue Reading

मेरठ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव भाटी हाउस अरेस्ट, विरोध प्रदर्शन

मेरठ, 8 जुलाई 2025 मेरठ जनपद में आज उस समय राजनीतिक गर्मी तेज़ हो गई जब जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी को सुबह-सुबह पुलिस ने उनके अकबरपुर स्थित निवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को “तानाशाही रवैया” बताते हुए ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया कि […]

Continue Reading

वेद इंटरनेशनल स्कूल में साइबर सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान, SHO दौराला सुमन कुमार ने दिए अहम सुझाव

सिवाया स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में आज साइबर सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगुवाई थाना दौराला के प्रभारी सुमन कुमार ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति छात्रों को जागरूक करना और उनके बचाव के उपाय साझा करना रहा। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय […]

Continue Reading

सत्ता, संबंध और सीबीआई: एक महिला नेता, तीन बेटियां, एक साम्राज्य और अंतहीन द्वंद की दास्तान

Dr. Ravindra Rana/ Rajesh Sharma जब सेठ दयानंद गुप्ता मेरठ की सड़कों पर अपनी चमचमाती गाड़ी से निकलते थे, तो लोग नजरें झुका लेते थे। लेकिन बहुत कम लोग जानते थे कि यही दयानंद एक समय में फटे पायजामे और बिना चप्पल के स्कूल जाया करते थे। उनका एक वाक्य अक्सर दोहराया जाता था: “मैं […]

Continue Reading

बिजली गुल रही, जनता बोल पड़ी: मेरठ की अन्सल्स कोर्टयार्ड में 20 घंटे की बिजली कटौती के खिलाफ फूटा गुस्सा

“लिफ्ट बंद, बुज़ुर्ग और बीमार कैद; महिलाएं उतरीं सड़कों पर, बिजलीघर में दिया धरना” मेरठ, मोदीपुरम। शहर की स्मार्ट सिटी कहे जाने वाली मेरठ में 20 घंटे तक बिजली गुल रहने से अन्सल्स कोर्टयार्ड जैसी हाई-प्रोफाइल सोसायटी में जनजीवन ठप हो गया। 10 मंजिला इमारतों में लिफ्ट बंद होने से बुजुर्ग, बीमार और महिलाएं सीढ़ियों […]

Continue Reading

मोदी कॉन्टिनेंटल टायर्स मेरठ में 274 कर्मचारियों की छंटनी के खिलाफ जनाक्रोश, सरधना विधायक अतुल प्रधान उतरे सड़कों पर

मेरठ, 26 जून।मोदी कॉन्टिनेंटल टायर्स इंडिया प्रा० लि०, मेरठ के 274 स्थाई ऑपरेटरों की छंटनी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को कर्मचारियों और उनके परिजनों ने एक विशाल मार्च निकाला जिसमें सरधना विधायक अतुल प्रधान भी शामिल हुए। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि यह केवल 274 […]

Continue Reading