भारतीय किसान यूनियन की मेरठ तहसील समीक्षा पंचायत भोला झाल में सम्पन्न

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मेरठ तहसील की समीक्षा पंचायत आज भोला झाल में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सतबीर सिंह ने की और संचालन तहसील अध्यक्ष मोनू टिकरी ने किया। बैठक के मुख्य समीक्षक जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी रहे। तय हुआ कि 11 अगस्त को 5000 ट्रैक्टरों से कमिश्नरी का घेराव किया जाएगा ।
बैठक में मेरठ तहसील के सभी ग्राम अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिम्मेदार पदाधिकारी शामिल हुए। पंचायत में 11 अगस्त को होने वाले कमिश्नरी घेराव और कंकरेखड़ा से प्रारम्भ होने वाले ट्रैक्टर तिरंगा मार्च की रूपरेखा पर चर्चा की गई। यह आंदोलन स्मार्ट मीटर, ट्यूबवेल मीटर, गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य एवं अन्य किसानों से जुड़ी लगभग 150 समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर होगा। मेरठ तहसील से 1200 से अधिक ट्रैक्टरों के मार्च में शामिल होने की संभावना है।

बैठक के दौरान पूर्व राज्यपाल स्व. सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने उन्हें “किसान चिंतक और अपने बीच का” बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा राजकीय सम्मान न देना दुर्भाग्यपूर्ण है
अनुराग चौधरी ने सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए किसानों से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर को किसान विरोधी नीति बताया और भ्रष्टाचार, गन्ना भुगतान में देरी, मूल्य निर्धारण सहित तमाम मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प दोहराया।

पंचायत में पप्पू भदौड़ा, बबलू, हर्ष चहल, शैलेश गुर्जर, भोपाल, मेजर चिंदौड़ी, प्रमोद, लोकेंद्र, चिंकू, नवीन, सुनील, सत्येंद्र पुनिया, विनोद, हरीश, डी.के. सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

