Ved Next Gen Expo 2026: learning में fun

Culture Meerut Adda वेस्ट यूपी

सिवाया स्थित Ved International School में रविवार को “Ved Next Gen Expo 2026” का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस एक्सपो में science, technology और academic innovation का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, innovation की भावना और रचनात्मक कौशल को बढ़ावा देना था। नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ Chief Guest of Honor, सूचना आयुक्त Rajendra Singh ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन Ajit Kumar और चीफ लर्निंग आर्किटेक्ट Karuna Vihan सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। दीप प्रज्वलन के बाद उन्होंने चेयरमैन अजीत कुमार और करुणा विहान के साथ पूरे एक्सपो में लगे स्टॉल्स का भ्रमण किया और विद्यार्थियों की प्रतिभा तथा उनके नवाचार की सराहना की।

कार्यक्रम में Guest of Honor, एमएलसी Shrichandra Sharma भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी चेयरमैन अजीत कुमार और करुणा विहान के साथ एक्सपो का अवलोकन किया और छात्रों व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

एक्सपो के समापन समारोह में Chief Guest, ऊर्जा राज्य मंत्री Somendra Tomar पहुंचे। उन्होंने चेयरमैन अजीत कुमार और करुणा विहान के साथ एक-एक academic stall का विस्तार से निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में इस प्रकार के प्रयास मेरठ के भविष्य को नई दिशा देंगे। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य Rajendra Gupta ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करना भी है। ऐसे आयोजन छात्रों की कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल को मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर चीफ लर्निंग आर्किटेक्ट करुणा विहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विद्यालय का विज़न है कि लगभग 50 प्रतिशत syllabus को practical और activity आधारित तरीके से कराया जाए, ताकि learning में fun और रुचि पैदा हो सके। उन्होंने बताया कि इसी सोच के साथ आज Ved Next Gen Expo का आयोजन किया गया, जहां 5000 से अधिक visitors पहुंचे। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर लोगों की भागीदारी ने यह विश्वास मजबूत किया है कि विद्यालय की सोच सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और अब वेद इंटरनेशनल स्कूल अपने इस विज़न को और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगा।

एक्सपो में कुल 42 से अधिक academic और innovation आधारित स्टॉल्स लगाए गए थे, जहां विद्यार्थियों ने लगभग 5 से 6 फीट ऊंचाई वाले आकर्षक मॉडल्स के माध्यम से science, robotics, artificial intelligence, renewable energy, water conservation, environment protection, smart city, solar energy system, rainwater harvesting, drone technology और digital learning से जुड़े प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल्स की जानकारी दी और दर्शकों के सवालों का जवाब भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान AI और Robotics Zone, mental health awareness से जुड़ा विशेष खंड तथा German और Spanish भाषा कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों की रचनात्मक कृतियों की live auction ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आगंतुकों के लिए लगाए गए food stalls पर उचित दामों में विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध थे, जिनका लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

इसके अलावा activity zone में face painting, canvas art, pottery, flower art और thread art जैसी रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। Stage Global द्वारा indoor games संचालित किए गए, वहीं सामाजिक जागरूकता से जुड़े NGO अभियानों और पंखशाला bird box वितरण जैसी पहल भी आकर्षण का केंद्र रही। एक्सपो में आयोजित mega lucky draw में 50 से अधिक पुरस्कार रखे गए थे, जिससे आगंतुकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, अतिथि और शहर के लोग शामिल हुए और विद्यार्थियों की प्रतिभा, ज्ञान तथा रचनात्मकता की सराहना की। पूरे आयोजन में सीखने, innovation और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला।

इस कार्यक्रम में राजेंद्र गुप्ता, सलीम सर, निधि मनचंदा, करुणा विहान, शिखा बाली, पायल, अखिलेश मिश्रा, अनंत विहान, स्मृति मनचंदा, श्याम परमार, पारुल धामा, अर्जुन सिंह आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *