मेरठ!
भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) की एक महत्वपूर्ण बैठक 5जून को साई उद्यान मंडप, रोहटा रोड मेरठ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी चौधरी आनंद सिंह ने किया।

बैठक में संगठन विस्तार एवं किसानों की समस्याओं को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठनात्मक फेरबदल भी किए गए। पूर्व जिलाध्यक्ष की पदोन्नति करते हुए मेरठ का नया जिलाध्यक्ष अनुराग रोहटा को नियुक्त किया गया। साथ ही चौधरी अकरम मोदी को प्रदेश प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।
दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को यूनियन की ओर से प्रतीक रूप में पटका और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी राजेन्द्र सिंह चिकारा ने प्रदान किया और उन्हें चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद भी दिलवाया।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील नील राठी, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) कृषिपाल सिंह, महासचिव भूपेंद्र पाल, ओमवीर सिंह प्रधान सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जयराज सिंह, वरिष्ठ नेता इरफान जलीस सहित अनेक कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक ने कहा कि यूनियन का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देना है। उन्होंने कहा कि “रथ जवान जो हमरो का योग ही जायेगा”—इस संकल्प के साथ संगठन हर मोर्चे पर किसान हित में डटा रहेगा।
