मेरठ, 18 जून 2025:
मेरठ बार एसोसिएशन, मेरठ ने आज अपने पं० नानक चन्द सभागार में YATHARTH SUPER SPECIALITY HOSPITAL, Greater Noida के सहयोग से “निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर” का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन विपिन टाड़ा (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ), मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा और महामंत्री राजेन्द्र सिंह राणा द्वारा किया गया।

यह शिविर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक चला, जिसमें मेरठ बार एसोसिएशन के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भाग लिया। शिविर में YATHARTH SUPER SPECIALITY HOSPITAL, Greater Noida के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, ई.सी.जी., बी.एम.डी. के साथ-साथ हृदय रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई।
अधिवक्ताओं को विभिन्न रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। इसके साथ ही, शिविर के उद्घाटन पर चिकित्सा टीम का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
संजय शर्मा, अध्यक्ष मेरठ बार एसोसिएशन ने बताया कि मेरठ बार एसोसिएशन और YATHARTH SUPER SPECIALITY HOSPITAL के बीच दो साल का अनुबंध हुआ है। इसके तहत, मेरठ बार के सदस्य किसी भी प्रकार के इलाज में 20% की छूट प्राप्त करेंगे और मेरठ से अस्पताल तक निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, समय-समय पर और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे और मेरठ में भी उचित इलाज प्रदान किया जाएगा।
शिविर के आयोजन में सूर्याशं त्यागी (संयुक्तमंत्री प्रशासन) और सदस्य राजकुमार, विक्रान्त गोस्वामी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षगण महेन्द्र पाल शर्मा, अजय त्यागी, अशोक कुमार शर्मा, उदयवीर सिंह राणा, धीरेन्द्र दत्त शर्मा, कुवंर पाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे।

