जानिए क्यों टला जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक का बूढ़पुर दौरा !

Interview

Dr. Ravindra Rana/ Rajesh Sharma

26 June 2025

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक का आज का बूढ़पुर दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। मंत्री जी को जनपद बागपत का भ्रमण करना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम आगे के निर्देशों तक टाल दिया गया है।

इस संबंध में मंत्री के निजी सचिव भाई लाल ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर बताया कि माननीय मंत्री का दौरा किसी आवश्यक कारणवश रद्द किया गया है। नया कार्यक्रम बाद में निर्देशानुसार घोषित किया जाएगा।

सूचना को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय, मंत्रीगण, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारियों और बागपत-मेरठ के जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन को भेजा गया है, ताकि आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

इस अचानक आए बदलाव से जहां बूढ़पुर में प्रशासनिक तैयारियों को विराम मिला है, वहीं क्षेत्र के लोगों को मंत्री से मिलने और योजनाओं की जानकारी लेने के अवसर के लिए अब अगली तारीख का इंतजार करना होगा।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *