आर्य महाविद्यालय किरठल का 101वां वार्षिकोत्सव: वैदिक संस्कृति का भव्य उत्सव

Culture

बागपत, उत्तर प्रदेश: क्षेत्र की प्रसिद्ध वैदिक संस्था आर्य महाविद्यालय किरठल अपना 101वां वार्षिकोत्सव 22, 23 एवं 24 मार्च 2025 को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रही है। इस आयोजन में देशभर से प्रख्यात संत, शिक्षाविद, समाजसेवी, राजनीतिक और आध्यात्मिक व्यक्तित्व अपनी उपस्थिति से इस वैदिक महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। यह महोत्सव वैदिक संस्कृति, योग और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस ऐतिहासिक अवसर पर कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहेंगी, जिनमें प्रमुख हैं:

  • पूज्यपाद स्वामी आर्यवेश (सार्वदेशिक प्रतिनिधि सभा)
  • योगीराज स्वामी विश्वपाल जयंत सरस्वती (कण्वाश्रम, कोटद्वार)
  • डॉ. सत्यपाल सिंह (कुलाधिपति, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार एवं पूर्व लोकसभा सांसद)
  • डॉ. राजकुमार सांगवान (लोकसभा सांसद)
  • प्रसन्न चौधरी (विधायक, शामली)
  • सहेन्द्र सिंह (पूर्व विधायक, छपरौली)
  • के. पी. मलिक (राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)
  • डॉ. कुलदीप उज्ज्वल (पूर्व राज्य मंत्री)
  • डॉ. राजवीर सिंह शास्त्री (शिक्षाविद, फरीदाबाद)
  • डॉ. प्रज्ञान चौधरी (शिक्षाविद, मेरठ)
  • डॉ. वाचस्पति मिश्र (शिक्षाविद, मेरठ कॉलेज, मेरठ)
  • व्यवसायी सहन्स्रपाल सिंह एवं मुकुल जैन (भारत सिटी)
  • आर्य समाज के प्रख्यात भजनोपदेशक: आचार्य कुलदीप आर्य (बिजनौर), आचार्या सुलभा शास्त्री (हापुड़) और सुश्री सुकीर्ति आर्या (खतौली)

सम्मानित अतिथि

समारोह में आर्य महाविद्यालय के संस्थापकगणों के परिजन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज भी विशेष रूप से सम्मानित किए जाएंगे। इनमें प्रमुख नाम हैं:

  • सुभाष चन्द्र शर्मा (मुंबई), कर्नल रमाकांत शर्मा (मेरठ), राधेश्याम वत्स (दिल्ली)
  • प्रदीप महेश्वरी (दिल्ली), डॉ. वीरोत्तम तोमर (मेरठ, प्रख्यात चिकित्सक)
  • सुरेशपाल अहलावत (अमेरिका), डॉ. यशपाल सिंह (कृषि वैज्ञानिक एवं साहित्यकार)
  • ओमपाल शास्त्री (गाजियाबाद), आचार्य पूर्णानंद शास्त्री (गाजियाबाद)
  • आचार्य विनोद कुमार शास्त्री (बरनावा), मोहित जटराणा (कर्मूखेड़ी)
  • ओमपाल सिंह (आर्य समाज, बुढ़ाना), डॉ. यशपाल शास्त्री (ज.वै. कॉलेज, बड़ौत)
  • भरत सिंह (प्रधानाचार्य), सुशील कुमार (प्रधानाचार्य), अश्विनी तोमर (चेयरमैन, बड़ौत)
  • धर्मेंद्र खोखर (चेयरमैन, छपरौली), सुधीर मान (समाजसेवी)
  • सत्येंद्र तुगाना (किसान मोर्चा) एवं कुलदीप (तुगाना)

कार्यक्रम का विवरण

दिनांकप्रातः (8:00 – 11:00 बजे)दोपहर (1:30 – 5:00 बजे)रात्रि (8:00 – 10:30 बजे)
22 मार्चयज्ञ, प्रवचन एवं भजनोपदेशप्रवचन एवं भजनोपदेशभजनोपदेश
23 मार्चयज्ञ, प्रवचन एवं भजनोपदेशप्रवचन एवं भजनोपदेशभजनोपदेश
24 मार्चयज्ञ, प्रवचन एवं भजनोपदेशव्यायाम प्रदर्शन, मल्लखंभ, कठिन योगासनभजनोपदेश

विशेष: 24 मार्च को 3:30 बजे से 5:00 बजे तक ब्रह्मचारियों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन होगा, जिसमें मल्लखंभ, रस्सी पर कठिन आसन, सरिया मोड़ना, कांच पीसना, सांकल तोड़ना, थाली फाड़ना आदि अद्भुत प्रदर्शन किए जाएंगे।

संपर्क सूत्र

  • डॉ. सचिन राणा (अध्यक्ष) – 9412888684
  • श्री ओमपाल सिंह शास्त्री (प्रबंधक) – 9311642720
  • आचार्य ब्रह्मदत्त शास्त्री (संयोजक/प्राचार्य) – 9548422578

समापन संदेश

आर्य महाविद्यालय किरठल की प्रबंध समिति आप सभी वैदिक संस्कृति प्रेमियों, गुरुकुल वासियों एवं क्षेत्रवासियों से निवेदन करती है कि इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा को बढ़ाएं। आपका यह सहयोग नई पीढ़ी में वैदिक संस्कारों को संचारित करने में सहायक सिद्ध होगा।

“कृण्वन्तो विश्वमार्यम्” – समस्त विश्व को आर्यत्व की ओर ले चलें!

निवेदक: प्रबंध समिति, आर्य महाविद्यालय किरठल (बागपत)

किरठल गांव पर ये विशेष डॉक्यूमेंटरी देखना न भूलें।

Please follow and like us: