मेरठ, 18 जून 2025:
आज दिनांक 18/06/25 को मेरठ के बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी मेरठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने की। बैठक का संचालन ज़ुबैर कुरैशी द्वारा किया गया।
इस बैठक के मुख्य अतिथि संगठन सृजन अभियान के कॉर्डिनेटर बदरुद्दीन कुरैशी एवं विशाल वशिष्ठ रहे।
बैठक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत चर्चा की गई कि शीघ्र ही जिला, ब्लॉक तथा नगर पंचायतों के पदाधिकारियों की घोषणा कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व करने वाला है, और इसके साथ ही कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मज़बूत करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने जानकारी दी कि कल 19 जून को लोकसभा में विपक्ष के ऊर्जावान नेता, रायबरेली सांसद श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक व जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी कांग्रेसजनों ने इस दिन को भव्य, जनसंपर्क युक्त एवं स्मरणीय बनाने के लिए विचार व सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक की शुरुआत एक शोक संवेदना के साथ हुई, जहां सभी कांग्रेसजनों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वसी अहमद रिजवी की बेटी के आज सुबह 4:00 बजे बीमारी के कारण हुए इंतकाल पर गहरा दुख व्यक्त किया। गौरव भाटी जी अपने साथियों के साथ उनके आवास पर पहुंचे और अंतिम यात्रा में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
उदयवीर त्यागी, शबी खान, डॉ. ज़फरउल्लाह, राकेश कुशवाहा, सुनीता मंडल, योगी जाटव, सुशीला कोहली, अफशा, आयशा परवीन, सय्यद आमिर रज़ा, नसीम सैफी, सय्यद रेहानुद्दीन, विजय चिकारा, रियाज़उल्ला खान, सत्यप्रकाश शर्मा, फैज अहमद, जितेंद्र पांचाल, अरुण कौशिक, तरुण शर्मा, राकेश शर्मा, कामेश रतन, अहमदुल्लाह खान, नासिर त्यागी, मुरसलीन चौहान, राहुल जड़ोदिया, जसवीर सिंह, मुकेश गुप्ता, अंसार अहमद, नवीन गुर्जर, तौसीफ मुंडाली, उमरदराज़, रमाकांत शर्मा, इरशाद सैफी, मास्टर आसिफ, मुजीब खान, शिवा सैनी, उवैस अंसारी आदि शामिल रहे।
बैठक के अंत में राहुल गांधी के जन्मदिवस पर समाज सेवा, पौधरोपण, रक्तदान एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की गई।

