राहुल गांधी के जन्मदिवस पर मेरठ में कांग्रेस का सेवा संकल्प: हेल्थ कैंप और रक्तदान शिविर

Meerut Adda

मेरठ ज़िले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस

Dr. Ravindra Rana / Rajesh Sharma
मेरठ। 19 june 2025
राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप और रक्तदान शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनों की भारी सहभागिता देखने को मिली। यह आयोजन न केवल एक सामाजिक पहल थी, बल्कि कांग्रेस की मूल विचारधारा “सेवा, समर्पण और संघर्ष” का जीवंत उदाहरण भी रहा।


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस आज ज़िला मेरठ में हर्षोल्लास और जनसेवा के संकल्पों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें केक काटने से लेकर फल वितरण, पौधारोपण और सामाजिक सेवाओं की कई गतिविधियाँ शामिल रही

हस्तिनापुर ब्लॉक के ग्राम गणेशपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं विजय त्यागी, प्रदुमन गुर्जर और शिवदत्त शर्मा ने केक काटकर व कबूतरों को आज़ाद कराकर पर्यावरण और शांति का संदेश दिया।

फलावदा में सय्यद रेहानुद्दीन ने जरूरतमंदों को फलों के पैकेट वितरित किए, जबकि सरधना ब्लॉक में जितेंद्र पांचाल ने तहसील परिसर में लड्डू बांटकर कार्यकर्ताओं को मिठास का प्रतीक सौंपा।

सरूरपुर ब्लॉक के खिवाई गांव में मुरसलीन चौहान ने केक काटा और शरबत वितरित कर गर्मी में राहत दी। किला ब्लॉक के ग्राम ललियाना में नासिर त्यागी ने केक और कोल्ड ड्रिंक के साथ जन्मदिवस का जश्न मनाया।

माछरा ब्लॉक के किठौर क्षेत्र में मास्टर आसिफ और मुजीब खान ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, खरखौदा ब्लॉक में हरिओम त्यागी और नवीन गुर्जर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित कर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा:

“राहुल गांधी जी न केवल एक राजनीतिक नेता हैं, बल्कि आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने पूरे देश में मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया है, और आज उनके जन्मदिवस के मौके पर हमने यह प्रण लिया है कि हम भी जिले के हर गांव में वही भावना लेकर जाएंगे।”

इन सभी कार्यक्रमों में शबी खान, राकेश कुशवाहा, सय्यद आमिर रज़ा, ज़ुबैर कुरैशी, अवनीश पवार, राहुल जड़ोदिया, विजय चिकारा, उमरदराज़, शिवा सैनी, उवैस अंसारी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन जीवांश ब्लड बैंक के सहयोग से हुआ, जिनका कार्यक्रम में तकनीकी और चिकित्सा सहयोग सराहनीय रहा। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा, छात्र और शहरवासी रक्तदान व स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर में पहुँचे।

इस सेवा कार्यक्रम को लेकर अवनीश काजला, सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, ने कहा—

“यह आयोजन केवल एक सेवा नहीं, बल्कि उस विचार की पुनः स्थापना है जिसमें इंसानियत, समानता और सेवा सर्वोपरि है। राहुल जी ने देश को जो संदेश दिया है, हम उसे जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं।”
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी इस बात का संकेत थी कि पार्टी का आधार न केवल राजनीति तक सीमित है, बल्कि समाज के हर पहलू में सेवा का भाव जीवित है।

कार्यक्रम में मेरठ कांग्रेस के कई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और चिकित्सा विशेषज्ञ मौजूद रहे।

राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाना, अब कांग्रेस के लिए केवल परंपरा नहीं, बल्कि संघर्षशील राजनीति के भीतर मानवीय संवेदना का प्रतीक बनता जा रहा है।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *