बागपत सांसद डॉ. सांगवान सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले

Politics

बागपत के लिए मांगी रैपिड रेल

विकास के लिए दो बड़े प्रस्ताव भेजे, मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

मेरठ/बागपत, 13 मई 2025
बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। जनपद बागपत और आसपास के क्षेत्र के विकास से जुड़े दो अलग-अलग महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे हैं। ये प्रस्ताव न केवल क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मज़बूती देंगे, बल्कि लाखों लोगों के लिए रोज़गार और आवागमन में सहूलियत का भी माध्यम बनेंगे।

https://www.facebook.com/story.php?story_fbid=549778124851110&id=100094567811670&mibextid=wwXIfr&rdid=mVY7s6nsbqYioDOj#

  1. लोनी से खेकड़ा तक मेट्रो रेल विस्तार की मांग:
    डॉ. सांगवान ने पत्र में लिखा कि मेरठ, गाजियाबाद, गुड़गांव और नोएडा जैसे शहरों को दिल्ली से जोड़ने के लिए मेट्रो का जाल बिछाया गया है, लेकिन बागपत को अब तक इससे वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि बागपत से दिल्ली आने-जाने वाले हजारों लोग रोज़ाना भारी दिक्कतों का सामना करते हैं। उन्होंने लोनी से खेकड़ा तक मेट्रो विस्तार की मांग की है, ताकि क्षेत्रीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। सांसद ने इसे बागपत के चहुंमुखी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
  2. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारों की स्थापना का आग्रह:
    दूसरे पत्र में डॉ. सांगवान ने लिखा है कि निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बागपत जिले से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी से गुजर रहा है। ऐसे में यह क्षेत्र औद्योगिक विकास के लिए बेहद उपयुक्त है। सांसद ने मांग की है कि इस एक्सप्रेसवे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारों का निर्माण कराया जाए। इससे न केवल क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

डॉ. सांगवान ने कहा कि नोएडा की तर्ज पर बागपत को विकसित किया जा सकता है। उन्होंने औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री से विशेष ध्यान देने की अपील की है ताकि यह इलाका उत्तर प्रदेश का एक नया औद्योगिक केंद्र बन सके।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *