प्रोफेसर सलेकिन सिददीकी

मेरठ के नए शहर काज़ी होंगे प्रोफेसर सलेकिन सिद्दीकी

वेस्ट यूपी

मेरठ: शहर में धार्मिक नेतृत्व को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। प्रोफेसर सलेकिन सिद्दीकी मेरठ के नए शहर काज़ी होंगे। वे प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान और पूर्व शहर काज़ी प्रोफेसर जैनुस्साजिद्दीन के बेटे हैं। इसकी घोषणा सोमवार 10 मार्च 2025 की शाम असर की नमाज के बाद गुदडी बाजार स्थित छप्पर वाली मस्जिद में की गई।

आज ही प्रोफेसर जैनुस्साजिद्दीन का इंतकाल हो गया, जिससे पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। उनके जनाजे की नमाज आज रात शाही जामा मस्जिद में अदा की जाएगी, जिसके बाद रात 10 बजे उनका दफीना किया जाएगा।

मेरठ के नए शहर काजी प्रोफेसर सलेकिन सिद्दीकी (बाएं बंद गले के सूट में), पत्रकार वाहिद अली के साथ।

प्रोफेसर सलेकिन सिद्दीकी इन दिनों अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में अध्यापन कर रहे हैं। अब वे अपने पिता की विरासत संभालते हुए मेरठ के शहर काज़ी की जिम्मेदारी निभाएंगे। समाज के प्रबुद्ध वर्ग और धार्मिक नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि वे अपने ज्ञान और नेतृत्व से शहर में सद्भाव और न्याय की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

Please follow and like us: