बागपत के विकास की रफ्तार तेज करने को दिल्ली पहुँचे सांसद डॉ. सांगवान, NHAI चेयरमैन को दिए पाँच अहम प्रस्ताव

विकास वेस्ट यूपी

बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के चेयरमैन श्री संतोष कुमार यादव से नई दिल्ली स्थित द्वारका कार्यालय में भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में सांसद ने बागपत और आसपास के क्षेत्र के विकास से जुड़ी पाँच प्रमुख परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की और इनके शीघ्र क्रियान्वयन की माँग की।

चर्चा किए गए प्रमुख मुद्दे:

  1. बागपत रोड इंटरचेंज से खेकड़ा स्टेडियम तक सर्विस रोड निर्माण:
    सांसद ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लगभग 2 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड के निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिससे खेकड़ा क्षेत्र को बेहतर संपर्क सुविधा मिल सकेगी।
  2. 22500 बड़ागांव कट पर चारों रैंप बनाकर जैन तीर्थ तक पहुँच आसान करने की माँग:
    सांसद ने जैन श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा हेतु उतरने-चढ़ने के चारों रैम्प रास्तों के निर्माण की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
  3. बाईपास और सर्विस रोड की माँग:
    दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत बागपत जनपद में सर्विस रोड बनाने और NH-709B को शहर बड़ौत से जोड़ने वाले बाईपास को स्वीकृति देने की माँग की गई।
  4. पानीपत-मेरठ लिंक एक्सप्रेसवे के लिए प्रस्ताव:
    सांसद ने छपरौली, बड़ौत और बरनावा होते हुए पानीपत-मेरठ लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को स्वीकृति देने का आग्रह किया।
  5. दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को जल्द खोलने की माँग:
    खेकड़ा तक इस मार्ग को शीघ्र खोले जाने की माँग करते हुए सांसद ने कहा कि इससे क्षेत्र में आर्थिक और यातायात विकास को बल मिलेगा।

डॉ. सांगवान ने कहा कि ये परियोजनाएँ न केवल बागपत जनपद के बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी। उन्होंने NHAI चेयरमैन से आग्रह किया कि इन प्रस्तावित परियोजनाओं पर तत्काल कार्यवाही की जाए।

PoliticalAdda.com से विशेष बातचीत में सांसद ने कहा, “बागपत के नागरिकों को बेहतर सड़क और संपर्क सुविधा देना मेरी प्राथमिकता है। मैं लगातार प्रयासरत हूँ कि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए।”


Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *