लोकतंत्र सेनानी जेपी हुए मौन ! 

  96 वर्ष की आयु मेंचौधरी जयपाल सिंह नौरौजपुर का निधन  चौधरी साहब की धारा का ध्रुवतारा अस्त  डॉ. रवींद्र प्रताप राणा मेरठ 22 मार्च  2026  भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के राजनीतिक शिष्य, लोकतंत्र सेनानी चौधरी जयपाल सिंह नौरौजपुर ने रविवार 8 मार्च 2026 की सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 96 वर्ष से अधिक आयु के चौधरी जयपाल सिंह का जन्म वर्ष 1930 में तत्कालीन मेरठ जिले के नौरौजपुर गुर्जर गांव में  स्वतंत्रता सेनानी और जिला बोर्ड के सदस्य चौधरी भीम सिंह के घर हुआ था। उच्च शिक्षित चौधरी जयपाल सिंह ने एम.ए. की डिग्री प्राप्त की और जीवनभर सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसेवा को अपना धर्म माना। वे किसान नेता भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के      सच्चे अनुयायी और क्षेत्र में उस धारा के सबसे मजबूत सिपाहियों में गिने जाते थे। उनके दुनिया को अलविदा कहने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया।   बागपत जिले के गांव नौरौजपुर गुर्जर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। चौधरी जयपाल सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया   गया और उनके बड़े पुत्र सतपाल सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के समय जिले भर से बड़ी संख्या में लोग नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। चौधरी जयपाल सिंह को चौधरी चरण सिंह का करीबी माना जाता था।चौधरी चरण सिंह के कहने पर उन्होंने पीसीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना और किसानों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष का जीवन अपनाया। माया त्यागी कांड के विरोध में हुए ऐतिहासिक आंदोलन में वे गंभीर रूप से घायल हुए और लंबे समय तक जेल में भी रहे। आपातकाल के दौरान भी वे आंदोलन में सक्रिय रहे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल गए। कौरवी बोली के साथ हिंदी उर्दू और अंग्रेजी पर उनकी जबरदस्त पकड़ थी। नफ़ासत और करीने से रहना उनका विशेष गुण था। सियासत में उन्होंने      अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। चौधरी चरण सिंह के जीवन और उनके दौर की सियासत के दिलचस्प किस्से वे इस उम्र में भी पूरे जोश के साथ    सुनाते थे। संबंधों को निभाने की कला उनमें अद्भुत थी। गोरा रंग, इकहरा बदन और कड़क आवाज़ उनकी पहचान थी। बात करते समय वे कहावतों, मुहावरों और किस्से कहानियों का बखूबी इस्तेमाल करते थे जिससे उनकी बातों में एक अलग ही रस आ जाता था। चौधरी जयपाल सिंह के अंतिम संस्कार के समय धर्मपाल सिंह रमाला चेयरमैन, तेजपाल सिंह पिलौना, धर्मपाल सिंह बाघू, ओमप्रकाश प्रधान, प्रोफेसर धीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे और उन्हें अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर तेजपाल […]

Continue Reading

बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने सीएम योगी से की मुलाकात, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया

गन्ना मूल्य भुगतान में लापरवाही बरतने वाले चीनी मिलों पर होगी सख़्त कार्रवाई; दोघट में डिग्री कॉलेज और राइट सलावा कांवड़ मार्ग का मामला भी उठाया लखनऊ/बागपत, 2 जुलाईबागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर गन्ना किसानों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से […]

Continue Reading

बूढ़पुर के नाले का ज़हर खत्म, 30 साल बाद आज मिलेगा साफ पानी

जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक करेंगे पानी की टंकी का उद्घाटनरमाला मिल को चेतावनी, गांव में पंचायत भी तय Dr. Ravindra Rana/ Rajesh Sharma | बूढ़पुर (बागपत), 26 जून | PoliticalAdda.com रिपोर्ट बागपत ज़िले के बूढ़पुर गांव में 26 जून की दोपहर एक ऐसा पल आने वाला है, जिसे गांववाले सालों तक याद रखेंगे। यह […]

Continue Reading

बूढ़पुर में सिस्टम एक्शन मोड में: 26 जून से पानी सप्लाई शुरू, आज रात साफ होगा रमाला मिल का ज़हरीला नाला

बूढ़पुर की सिसकियों की गूंज अब लखनऊ तक PoliticalAdda.com की रिपोर्टिंग से जागा सिस्टम, मंत्री दिनेश खटीक ने दिया एक्शन का भरोसा रिपोर्ट: Rajesh Sharma / Dr. Ravindra Rana | स्थान: बूढ़पुर, बागपत | 22 जून 2025 जब सरकारें चुप थीं, तब हमने आवाज़ उठाई।जब गांव टूटा हुआ था, तब हमने उसका दर्द दिखाया।PoliticalAdda.com, हमारे […]

Continue Reading

बागपत के बूढ़पुर गांव पहुंची सीएमओ की मेडिकल टीम, हमारी रिपोर्टिंग का असर

गांव में रहस्यमयी मौतों और बीमारियों की जांच को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, ग्रामीण बोले – यह राहत नहीं, सिर्फ औपचारिकता है Dr.Ravindra Rana/ Rajesh Sharma बागपत, 19 जून 2025 | बागपत जिले के बूढ़पुर गांव में अचानक फैल रही बीमारियों और रहस्यमयी मौतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग आखिरकार हरकत में आया। लगातार मीडिया […]

Continue Reading

“बागपत” वेंटिलेटर पर है — बूढ़पुर की मौतों ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

Dr.Ravindra Rana / Rajesh Sharma PoliticalAdda.com | विशेष रिपोर्ट “गांव में दिल टूटते रहे… लेकिन जिले में कोई दिल का डॉक्टर ही नहीं था।हड्डियां चटकती रहीं… लेकिन हड्डियों का भी कोई विशेषज्ञ नहीं था।मरे हुए लोगों के घर तक एंबुलेंस नहीं, बहाने पहुंचे।और जो आया… वो सिर्फ कैमरे के लिए आया।” बागपत ज़िला अस्पताल — […]

Continue Reading

ऑर्गेनिक मिल का ज़हरीला सच: बूढ़पुर गांव में 12 मौतों के बाद भी प्रदूषण विभाग बेखबर!

Dr. Ravindra Rana / Rajesh Sharma बागपत के बूढ़पुर गांव में मौतें हो रही हैं — एक-एक कर, खामोशी से।12 लोग मारे गए। कई परिवारों ने अपने जवान बेटे, बुजुर्ग माता-पिता और खेतों में पसीना बहाते किसान को खो दिया। गांव में हर गली में बीमारियां हैं — लकवा, दिल के दौरे, हड्डियों की कमजोरी, […]

Continue Reading

बूढ़पुर में मौत की फसल: रमाला मिल के ज़हर में डूबता बागपत का एक गांव

Ground Report: Dr.Ravindra Rana / Rajesh Sharmaस्थान: बूढ़पुर, बागपत (उत्तर प्रदेश) ! Note…इस रिपोर्ट के अंत में विडियो रिपोर्ट देखें…. “गांव चीख रहा है – ‘हम मर रहे हैं!‘ लेकिन सिस्टम बहस कर रहा है – ‘मौतें 15 दिन में नहीं, 3 महीने में हुई हैं‘” ये कोई फिल्मी डॉयलाग या नेता का भाषण नहीं […]

Continue Reading

बागपत के विकास की रफ्तार तेज करने को दिल्ली पहुँचे सांसद डॉ. सांगवान, NHAI चेयरमैन को दिए पाँच अहम प्रस्ताव

बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के चेयरमैन श्री संतोष कुमार यादव से नई दिल्ली स्थित द्वारका कार्यालय में भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में सांसद ने बागपत और आसपास के क्षेत्र के विकास से जुड़ी पाँच प्रमुख परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की और इनके शीघ्र क्रियान्वयन की […]

Continue Reading

आर्य महाविद्यालय किरठल का 101वां वार्षिकोत्सव 22 मार्च से प्रारंभ

बागपत जनपद स्थित आर्य महाविद्यालय किरठल अपने 101वें वार्षिकोत्सव की भव्य तैयारियों में जुटा हुआ है। यह ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान सन् 1920 ई. (दयानन्दाब्द 96) में स्थापित हुआ था और विगत वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी 22-24 मार्च 2025 तक तीन दिवसीय भव्य आयोजन होने जा रहा है। भव्य समारोह […]

Continue Reading