ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रंप ने किया भारत-पाकिस्तान के बीच “पूर्ण और तात्कालिक युद्धविराम” का ऐलान

Politics

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 मई 2025 को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान ने एक “पूर्ण और तात्कालिक युद्धविराम” पर सहमति बना ली है। यह घोषणा अमेरिका द्वारा मध्यस्थता के बाद एक लंबी रात चली बातचीत के परिणामस्वरूप सामने आई है।

वहीं भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा-

“पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 1700 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 1200 बजे फिर से बात करेंगे।

ट्रंप ने दोनों देशों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने “सामूहिक समझदारी और उत्कृष्ट विवेक” का परिचय दिया है। यह निर्णय कश्मीर क्षेत्र में हाल ही में बढ़े तनाव और मिसाइल तथा ड्रोन हमलों की पृष्ठभूमि में लिया गया है, जो दशकों से शांत क्षेत्रों में भी फैल गए थे।

दो दिन पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि अमेरिका इस संघर्ष में प्रत्यक्ष भूमिका नहीं चाहता, लेकिन तनाव कम करने के लिए वह हरसंभव समर्थन देगा।

हालाँकि भारत और पाकिस्तान की सरकारों की ओर से अभी तक इस युद्धविराम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस घटनाक्रम को सकारात्मक मान रहा है और दोनों देशों से सीधे संवाद की अपील कर रहा है ताकि यह शांति स्थायी बन सके।

यह घटनाक्रम एक ऐसे क्षेत्र में महत्वपूर्ण कूटनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जो लंबे समय से संघर्ष और तनाव से ग्रस्त रहा है।

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इसहाक़ डार ने क्या कहा?

पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक़ डार ने भी ट्रंप की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि “पाकिस्तान और भारत पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर राज़ी हो गए हैं.”

इसहाक़ डार ने लिखा, “पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से सीज़फायर के लिए तैयार हो गए हैं. पाकिस्तान ने हमेशा ही अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ बिना समझौता किए हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा चाही है.”

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *