शिमला में सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

विकास

IGMC अस्पताल में भर्ती कराया गया; 5 दिन पहले प्रियंका संग फार्म हाउस पर आई थीं

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इलाज के लिए उन्हें शिमला के IGMC अस्पताल में लाया गया है। यहां डॉक्टरों की टीम उनके टेस्ट कर रही है।

अभी यह सामने नहीं आया है कि सोनिया गांधी को क्या हुआ है। सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ 2 जून को ही शिमला आई थीं। वह यहां छराबड़ा में अपने फार्म हाउस पर ठहरी हुई थीं।

उधर, सोनिया गांधी के बारे में पता चलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना दौरा कैंसिल कर दिया है। वह शिमला लौट रहे हैं। कुछ देर में वह IGMC पहुंच सकते हैं।

मार्च 2024 में भी सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के चलते दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 76 साल की सोनिया को बुखार आने की वजह से एडमिट किया गया था। सोनिया का इलाज कर रहे डॉ. डीएस राणा ने बताया कि सोनिया सीनियर कंसल्टेंट की निगरानी में हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इसके पहले 5 जनवरी 2024 को भी उन्हें वायरल इन्फेक्शन के चलते दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था।

सोनिया 2022 में कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं

12 जून 2022 को भी सोनिया गांधी को कोरोना होने के कारण गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 1 जून को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। लेकिन कोरोना के चलते तारीख बदल दी गई थी।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *