चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते जयंत चौधरी

जौला में जयंत चौधरी: चौगामा नहर पर चुप्पी- गन्ने पर सौ सुनार की एक…

Politics

21 साल बाद चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण, मंत्रियों ने गिनाए गन्ना भुगतान के आंकड़े चौगामा नहर से कर गए किनारा

2017 से पहले दो रोटी खाता था किसान अब बिजली की रोशनी में घरवाली का चेहरा देख खा रहा दस रोटी: स्वतंत्र देव सिंह

जयंत चौधरी ने कहा दो रोटी और चटनी से ही चल जाता है मेरा काम

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते चौधरी जयंत सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार।
जौला। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के जौला गांव में 8 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख और केंद्रीय कौशल विकास मंत्री, जयंत चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा गायत्री वाटिका में स्थापित की गई थी, लेकिन 21 वर्षों से अनावरण की प्रतीक्षा में थी। ​

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद किया और किसानों के हित में उनकी नीतियों की सराहना की।

गायत्री वाटिका में स्थापित इस प्रतिमा का अनावरण 21 वर्षों से लंबित था। इस अनावरण कार्यक्रम ने क्षेत्र के किसानों और स्थानीय निवासियों के बीच चौधरी चरण सिंह की विरासत को पुनर्जीवित किया है, जो भारतीय राजनीति में किसानों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं।

हालांकि किसानों को तब मायूसी हाथ लगी जब न तो स्वतंत्र देव सिंह ने और न ही जयंत चौधरी ने गन्ने के भाव और चौगामा नहर पर बात की। हालांकि आरएलडी के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान ने ये मसले जोरशोर से उठाए। पर इन पर न तो स्वतंत्र देव सिंह ने गौर किया और न ही जंयत चौधरी ने। स्वतंत्र देव के भाषण के दौरान किसानों ने गन्ना भाव का शोर मचाया और गन्ना लहराया भी। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चौगामा नहर खरीफ के लिए बनाई गई थी उनकी कोशिश रहेगी कि इसमें रबी में भी पानी आए। हालांकि यह नहर कब पूरी हो जाएगी इस पर उन्होंने कोई बात नहीं की। गन्ने के सवाल पर 400 पार की तरह इस बार जयंत चौधरी किसानों को एक कहावत सुना गए… सौ सुनार की एक लुहार की।

मंच पर बैठे चौधरी जयंत सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक राजपाल बालियान एवं अन्य नेतागण।

103 स्कूलों में डिजिटल लैब

जयंत चौधरी ने इस अवसर पर दस स्कूलों के अध्यापकों को कंप्यूटर भेंट किए। कौशल विकास मंत्रालय की तरफ से जिले के 103 स्कूलों में डिजिटल लैब खोलने की घोषणा भी की गई।

पहली बार जयंत की सभा में मूकबघिरों के लिए अनुवादक

जयंत चौधरी की जौल सभा में पहली बार मूकबघिर लोगों के लिए भाषण का अनुवाद कराया गया। जयंत चौधरी ने कहा कि जो दिव्यांग हैं उनके लिए अब हर सभा में ऐसा किया जाएगा।

स्वतंत्र देव सिंह बोले विधायक राजपाल बालियान को समझता था मुसलमान

मंच से मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले कि मैं बुढाना विधायक राजपाल बालियान को मुसलमान समझता था। आज पता चला कि इनकी क्षेत्र में कितनी लोकप्रियता है।

जयंत चौधरी की जनसभा को लाइव देखने के लिए इस वीडियो पर जाएं

Please follow and like us: