संगठन सृजन अभियान की कांग्रेस कार्यालय में बैठक
मंगलवार को बुढ़ाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में ज़िले के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संगठन सजृन अभियान के ज़िला कोऑर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ व बदरुद्दीन कुरैशी रहे। जिन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन सजृन के बारे में चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के विचार सुनकर संगठन सजृन अभियान के बारे में दिशा निर्देश दिए। ज़िलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि ज़िले में संगठन सजृन अभियान को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में नया जोश है, कार्यकर्ता इस अभियान को एक-एक गांव तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे, इस अभियान से नए-नए लोगों को जोड़कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

क्या है संगठन सृजन अभियान:
उत्तर प्रदेश में पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस की सरकार नहीं है 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिलने के बाद अब कार्यकर्ताओं में उत्साह बड़ा है 2027 की तैयारी को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने का प्रयास शुरू कर दिए हैं प्रदेश भर में सदस्यता अभियान को लेकर गांव-गांव शहर शहर मीटिंग की जा रही है।
सदस्यता अभियान में कौन-कौन होंगे शामिल:
संगठन सर्जन अभियान में कांग्रेस ने उन लोगों को शामिल करने के लिए प्राथमिकता दी है सीनियर सिटीजन रिटायर्ड शिक्षक नौजवान किसान छात्र व्यापारी इन तमाम वर्गों के समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रमुखता से अभियान चलाएगी

किसान की समस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन:
जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष किसान की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रही है जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ने का बकाया भुगतान लगातार रासायनिक दबाव की महंगाई नकली दावों का बाजार में आना इन सब समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता आंदोलन करेंगे।

बैठक में कौन-कौन कांग्रेस नेता रहे शामिल::
बैठक में मुख्य रूप से उदयवीर त्यागी, शबी खान, राकेश कुशवाहा, सपना सोम, सुनीता मंडल, महेंद्र शर्मा, योगी जाटव, सय्यद आमिर रज़ा, नसीम सैफी, सय्यद रेहानुद्दीन, विजय चिकारा, रियाज़उल्ला खान, सत्यप्रकाश शर्मा, बदर महमूद, मासूम अज़गर, जितेंद्र पांचाल, अरुण कौशिक, राकेश शर्मा, कामेश रतन, नासिर त्यागी, मुरसलीन चौहान, राहुल जड़ोदिया, जसवीर सिंह, मुकेश गुप्ता, अंसार अहमद, नवीन गुर्जर, तौसीफ मुंडाली, उमरदराज़, रमाकांत शर्मा, मूलचंद भाटी, सुबनीश मावी, इरशाद सैफी, मास्टर आसिफ, मुजीब खान, विकास त्यागी, शिवा सैनी, उवैस अंसारी, सदाकत कुरैशी आदि मौजूद रहे!

