छपरौली के राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान और वाणिज्य की पढ़ाई भी होगी संभव

वेस्ट यूपी Politics


बागपत/लखनऊ, 20 मई 2025:
जनपद बागपत के छपरौली स्थित राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन राजकीय महाविद्यालय को अब स्नातक स्तर पर विज्ञान और वाणिज्य विषयों की पढ़ाई की अनुमति शासन स्तर से प्राप्त हो गई है। यह जानकारी छपरौली के विधायक डॉ. अजय कुमार ने दी है।

डॉ. अजय कुमार ने बताया कि यह लंबे समय से क्षेत्र की मांग थी, जिसे उन्होंने लगातार विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा,

“छात्रों को मजबूरी में अन्य जिलों में पढ़ाई के लिए जाना पड़ता था। अब उन्हें अपने ही क्षेत्र में विज्ञान और वाणिज्य की उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।”


शासन की कार्यवाही:
उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव गिरीराजेश कुमार त्यागी द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के अनुसार,

शासन ने 15.77 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
महाविद्यालय में कुल 13 शिक्षकों और 4 गैर-शिक्षकीय पदों की स्वीकृति दी गई है।
पत्रांक संख्या 2035/स्तर-5-2025-001/ दिनांक 21.02.2025 और 708/स्तर-5-2025, दिनांक 04.04.2025 के आधार पर यह मान्यता दी गई।
डॉ. अजय कुमार ने बताया कि यह लंबे समय से क्षेत्र की मांग थी, जिसे उन्होंने लगातार विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा,
यह विषय विधान सभा के तृतीय सत्र 2024 के दौरान बार-बार प्रमुखता से उठाया था:

प्रश्न संख्या 122 – दिनांक 23.05.2023
प्रश्न संख्या 123 – दिनांक 25.05.2023
प्रश्न संख्या 284 – दिनांक 19.07.2024
इन सभी प्रश्नों के उत्तर में विभागीय प्रक्रिया के बाद शासन ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया:
छपरौली क्षेत्र के ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में इस निर्णय से खुशी की लहर है। इससे अब छात्रों को दूरदराज़ के शहरों में न जाकर अपने ही क्षेत्र में गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सकेगी।


Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *