बूढ़पुर की सिसकियों की गूंज अब लखनऊ तक
PoliticalAdda.com की रिपोर्टिंग से जागा सिस्टम, मंत्री दिनेश खटीक ने दिया एक्शन का भरोसा
रिपोर्ट: Rajesh Sharma / Dr. Ravindra Rana
| स्थान: बूढ़पुर, बागपत | 22 जून 2025
जब सरकारें चुप थीं, तब हमने आवाज़ उठाई।
जब गांव टूटा हुआ था, तब हमने उसका दर्द दिखाया।
PoliticalAdda.com, हमारे यूट्यूब चैनल्स Save India News, Dr. Ravindra Rana, और Ground Zero Politics ने बूढ़पुर की ज़मीनी सच्चाई को देश के सामने लाकर रख दिया।
हमारी रिपोर्ट और बूढ़पुर गांव के इस दर्द को ‘उदयवाणी’ अख़बार ने फुल-पेज में जगह दी, जिससे हर जिम्मेदार आंख खुलने को मजबूर हो गई। और असर ये हुआ कि वर्षों से अनदेखा किया गया गांव बूढ़पुर अब बदलाव की तरफ पहला कदम बढ़ा चुका है।

राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने किया दौरा, गांव में दिखा प्रशासन

20 जून को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक खुद बूढ़पुर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव का दौरा किया, नाले की बदबू महसूस की, टंकी की बदहाली देखी, और जनता की आवाज़ सुनी।
मंत्री ने कहा:
“ये हालात अब नहीं रहेंगे। हम पानी भी देंगे और जवाबदेही भी तय करेंगे।”
30 साल पुरानी टंकी में अब पानी की तैयारी
जिस ओवरहेड टंकी पर 30 साल से सिर्फ वादे लिखे थे, अब उस पर काम की परत चढ़ रही है।

- टंकी की सफाई हो चुकी है
- पॉलिशिंग का काम जारी है
- नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है
- कैंपस की झाड़ियों को साफ किया गया है
मंत्री ने ऐलान किया कि 26 जून को गांव में पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी।
यह वही टंकी है जिसके बारे में गांववालों ने व्यंग्य में कहा था —
“30 साल से टंकी है… पर पानी नहीं!”
अब उम्मीद है — पानी भी आएगा, और विश्वास भी।
‘मौत का नाला’ अब रडार पर
रमाला शुगर मिल से बहता हुआ जहरीला नाला, जो गांव के लिए बीमारियों और मौत का कारण बन चुका है, अब पहली बार सरकारी सफाई अभियान का हिस्सा बना है।

- रात तेज़ जलप्रवाह से नाले की धुलाई होगा
- अब JCB मशीन से गाद और कचरे की सफाई शुरू
- गांववालों को राहत की उम्मीद है कि अब हवा में ज़हर कम होगा
स्थानीय बुज़ुर्ग बोले —
“पहली बार लगा कि हमारी सांस की तकलीफ किसी ने देखी है।”
अस्पताल और खेल मैदान की बदहाली भी मुद्दा बनी
- पशु चिकित्सालय, जहां डॉक्टर नहीं उपले मिलते थे — अब वहां भी सफाई।
- स्वास्थ्य केंद्र, जो सिर्फ एक सूचना बोर्ड तक सीमित था — अब उसके सक्रिय होने की मांग उठ चुकी है।
शहीदों के गांव में अब बदलाव की उम्मीद
यह वही बूढ़पुर है, जहां से शहीद सुबोध कुमार तोमर जैसे वीर पैदा हुए, जहां कई अधिकारी, सैनिक और पुलिस अफसर देश की सेवा कर रहे हैं — लेकिन खुद का गांव आज तक बदहाल था।

अब गांव के युवा कह रहे हैं:
“हमें हक चाहिए। नेताओं की भाषण नहीं, कार्रवाई चाहिए।”
PoliticalAdda.com की रिपोर्टिंग ने बनाई राष्ट्रीय बहस
बूढ़पुर की कहानी सिर्फ एक गांव की नहीं, एक सिस्टम के विफल वादों और जनता की सच्चाई की कहानी है।
हमारी रिपोर्टिंग के बाद ही
- मंत्री दौरे पर आए
- अखबारों ने हेडलाइन दी
- और प्रशासन हरकत में आया
तस्वीरों में देखिए बदलाव……..








अब आगे क्या?
बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन गांववालों की आंखों में भरोसा तब तक नहीं लौटेगा जब तक
- पानी नल में नहीं आता
- अस्पताल में डॉक्टर नहीं बैठता
- और खेल मैदान में बच्चों की हँसी नहीं गूंजती
पहले ये था हाल…..,










PoliticalAdda की बात:
बूढ़पुर अब चेतावनी नहीं, चुनौती है। यह बताता है कि जब मीडिया सही सवाल पूछे, तो सत्ता जवाब देने को मजबूर होती है।
यह बदलाव का पहला कदम है — अगर सरकारें अब भी न चेतीं, तो ये गांव सिर्फ ख़बर नहीं, एक जन-आंदोलन बन जाएगा।
यह कहानी यहीं खत्म नहीं होती — हम आगे भी बूढ़पुर की हर सांस पर नज़र रखेंगे।
